फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police found the young man wandering for four years at the station, handed over to the relatives

चार वर्ष से भटका युवक पुलिस को स्टेशन पर मिला, परिजनों को सौंपा

Sun, 19 Jun 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police found the young man wandering for four years at the station, handed over to the relatives
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से बीते करीब चार वर्ष पहले एक युवक गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नही चला। रविवार को युवक बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन पर भटकता हुआ मिला। पुलिस ने युवक से पूछताछ उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पप्पू कुमार पासी (30) निवासी ग्राम सेमरी थाना बांसडीहरोड जो अपने घर से पिछले चार सालों से गायब था। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह दिल्ली चला गया था। दिल्ली में वह किसी मामले में जेल में बंद हो गया था। वहां से छूटने के बाद ट्रेन पकड़कर रेलवे स्टेशन बांसडीह रोड आया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की और उसके बताए पते सूचना दी। उसकी मां उर्मिला देवी व भाई सोनू कुमार को बुलाकर उसकी पहचान थाना पर कराई गई। उसके बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक रेलवे स्टेशन पर भटक रहा था। पूछताछ में अपना गांव सेमरी बताया तो परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed