फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police department engaged in preparation for the successful conduct of elections

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी में जुटा पुलिस महकमा

Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police department engaged in preparation for the successful conduct of elections
बलिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल कराने को लेकर पुलिस महकमा तैयारी में जुट गया है। जिसको लेकर केंद्रीय फोर्स से लेकर बाहरी फोर्स की डिमांड का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिसके तहत जनपद में भारी मात्रा में फोर्स डिमांड के अनुसार प्राप्त होगी। इसके अलावा खुफिया विभाग, सीसी टीवी व ड्रोन कैमरा से पूरे विधान सभा में मानिटरिंग की जाएगी। जिसकी तैयारी व्यापक स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव कराने के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा करीब 80 कंपनी केंद्रीय बल तथा 46 कंपनी अन्य फोर्स की डिमांड की है। जिसके तहत तीन कंपनियां जनपद में सोमवार को पहुंच जाएगी। इसमें से एक कंपनी रेवती, दूसरी रसड़ा तथा तीसरी शहर कोतवाली क्षेत्र में ठहरेगी। इसके अलावा अन्य कंपनियां व अन्य फोर्स धीरे-धीरे जनपद में पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही गैर जनपद से करीब 20 इंस्पेक्टर, 800 एसआई, करीब 700 हेड कांस्टेबल व 5500 कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। जिसमें महिला व पुरूष कांस्टेबल शामिल है। इसके अलावा एसएसटी (सर्विलांस टीम) 24 तथा एफएसटी (फलाइंग स्कार्ट टीम) 21 तैनात किए जाएंगे। वहीं जनपद के करीब 35 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर, 500 हेड कांस्टेबल तथा 1500 कांस्टेबल आदि रहेंगे। इसके अलावा जनपद व गैर जनपद करीब पांच हजार होमगार्ड के जवान भी तैनात किए जाएंगे। इस बाबत एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि विस चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी चल रही है। इसमें हर पहलुओं पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व अराजकता बर्दासत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed