फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police closed Kotdar, Kotdars submitted memorandum roster to SDM

पुलिस ने कोटेदार को किया बंद, कोटेदारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 20 Apr 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Police closed Kotdar, Kotdars submitted memorandum roster to SDM
बलिया। जिला कोटेदार संघ के नेतृत्व में सोमवार को हनुमानगंज ब्लॉक के बहादुरपर का कोटेदार एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और पुलिस द्वारा पीटे जाने का आरोप लगाया। इस दौरान कोटेदार ने दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता है तो हम लोग राशन उठान तथा वितरण बाधित करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत बहादुरपुर की कोटे की दुकान निलंबित थी जो देवकली के उचित दर विक्रेता सुभाष पांडेय की दुकान से संबद्ध थी। इस दौरान उचित दर विक्रेता सुभाष पांडेय ने देवकली गांव में अस्थाई कोटे की दुकान संचालित करने का निर्देश पूर्ति निरीक्षक ने दिया था। इसी बीच राशन दुकानदार से कार्डधारक झगड़ा करने लगा। इस दौरान कोतवाल ने कोटेदार को रविवार की देरशाम कोतवाली में लाकर बंद कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष हल्दी द्वारा मुड़ाडीह के कोटेदार के साथ दुर्व्यवहार किया साथ ही गाड़ी का चालान भी कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर कोटेदारों ने सोमवार को राशन वितरण का कार्य छोड़कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान जिलाधिकारी के मौजूद न रहने पर कोटेदारों ने एसडीएम सदर से गुहार लगाई। जिस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद भी कोतवाल द्वारा कोटेदार सुभाष पांडेय को नहीं छोड़ा गया। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि कोटा से आए बच्चों के रख-रखाव में लगे हुए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हमें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed