फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police caught 25 cows going for slaughter

वध के लिए जा रहे 25 गोवंश को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 05 Jul 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Police caught 25 cows going for slaughter
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया-मांझी मार्ग पर स्थित यूपी से बिहार राज्य को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के यूपी सीमा में बनी चेक पोस्ट पर दो दर्जन से अधिक गोवंशें से भरी ट्रक को बिहार के रास्ते बंगाल राज्य में वध के लिए भेजा जा रहा था। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर चांददीयर प्रभारी द्वारा पकड़ लिया गया। इस दौरान चार तस्करों में से दो तस्कर ही पुलिस के हाथ लगे। जबकि दो भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बैरिया-मांझी मार्ग पर चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदन पटेल को सोमवार की करीब ग्यारह बजे दिन में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जौनपुर जनपद से एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 65 बीटी 8568 में वध के लिए पशु तस्करों द्वारा पशु बिहार के रास्ते बंगाल भेजने के लिए लाए जा रहे हैं। प्रभारी हमराहियों के साथ चौकी के समीप चौराहे पर पहुंच गए, जैसे ही पशुओं से लदी ट्रक पहुंची वैसे ही पुलिस ने रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन ट्रक चालक ने पुलिस कर्मियों के ऊपर हत्या करने की नीयत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने अपने को सुरक्षित करते हुए ट्रक का पिछा किया।
विज्ञापन

जयप्रभा सेतु के निकट डिवाडर के पास बनी चेक पोस्ट पर ट्रक चालक सहित कुल चार लोग ट्रक को चालू हालात में छोड़कर भाग निकले। पुलिस पीछा करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। पशु तस्करों से पूछताछ में पता चला कि इसमें कुल छह लोगों की सहभागिता है। जिसमें चार लोग ट्रक में और दो लोग ट्रक की सुरक्षा में स्कार्पियो से साथ साथ चल रहे थे। ट्रक में 25 गोवंश पाए गए। जिसमें एक की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकडे़ गए पशु तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम व पता जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी मुन्ना यादव व खुटहन थाना क्षेत्र के उचैना गांव निवासी विनीत कुमार निषाद बताया। जबकि ट्रक से फरार होने वाले पशु तस्करों में कोहड़ा निवासी दुर्गा यादव व अमित यादव शामिल हैं। साथ ही एक स्कार्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन यूपी 65 एबी 2588 में सवार जौनपुर निवासी रविंद्र कुमार यादव व रमेश राम भी मौका देख फरार हो गए। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व पुलिस कर्मियों की हत्या करने के नियत से ट्रक चढ़ाने के प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया। ट्रक को भी सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed