{"_id":"6b2866f9ee8c8cec1f41e82981df2fb1","slug":"police-beat-students-in-td-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 09 Dec 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर
विज्ञापन
महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के दौरान नारेबाजी करने से
रोकने पर छात्रों ने पुलिस पर पत्थर फेंके।
इसके बाद पुलिस कर्मियों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। फिर पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया।
मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन में जुटे थे। वोट पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे।
इसी दौरान छात्रों के एक गुट ने जुलूस निकालकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। कुछ छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को दौड़ा लिया। कई छात्रों की पिटाई की गई। छात्र और पुलिस के बीच संघर्ष में कई बार पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे
सिटी मजिस्ट्रेट रामसिंह वर्मा तथा सीओ सिटी डीपी सिंह, सीओ सदर पीयूष कुमार सिंह, कोतवाल अजय राय, फेफना थानाध्यक्ष श्यामजी यादव, गड़वार थानाध्यक्ष नीरज पाठक, चितबड़ागांव एसओ जेबी सिंह तथा हल्दी एसओ अरुण कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्रों को खदेड़ दिया।