{"_id":"61ba283467b50c623f2732db","slug":"police-arrested-two-thugs-cleaning-jewelry-ballia-news-vns6281101113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहना सफाई करने वाले दो ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहना सफाई करने वाले दो ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बांसडीह। पिछले माह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव में गहने सफाई करने के नाम पर लाखों के जेवरात को लेकर फरार होने वाले दो अभियुक्तों को बांसडीह पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वहीं पकड़े गए अभियुक्तों के पास से दो अंगूठी व दो कान की बाली बरामद किया। जबकि शेष माल बरामद करने में लगी हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता हीरा ठठेरा निवासी पटना तथा उत्तम निवासी बेगूसराय बिहार बताया।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा निवासी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह के घर 18 नवंबर 2021 को अपाची से दो युवक पहुंचे और विम बार कंपनी का कर्मचारी बताकर महिलाओं से आभूषण सफाई करने का प्रलोभन देकर आभूषण साफ करने लगे। इस दौरान महिलाओं ने तीन मंगलसूत्र, एक चेन, तीन झुमका, एक कान बाली, पांच अंगूठी को साफ करने के लिए दे दिया था। गहना साफ करते वक्त एक टिफिन बॉक्स निकाल कर उसमें पानी डालकर ठगों ने कहा कि इसे गैस पर गर्म कर दीजिए इसमें सारे गहने हैं। आधे घंटे बाद जब ठंडा हो जाए तो सारे गहने निकाल लीजिएगा। जब महिलाओं ने टिफिन बाक्स गर्म करने के आधे घंटे बाद खोला तो पानी और साबुन देख उनके होश उड़ गए और चिल्लाने लगी। उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह घर पहुंचे और इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। इस बाबत सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि बकवा में ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ सामान भी बरामद किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।