फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police arrested two more in stone pelting case

पथराव मामले में पुलिस ने दो और को किया गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two more in stone pelting case
रसड़ा। कोटवारी मोड़ पर हुए बवाल के बाद पुलिस सक्रिय दिख रही है। शुक्रवार को भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब तक 17 लोग जेल जा चुके हैं। घटना के बाद से ही पुलिस की धड़ पकड़ से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा 46 नामजद एवं 50 से 60 अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद लोग एक दूसरे से पूछते नजर आए की कौन-कौन है भाई। कुछ लोग तो नाम न होने के बावजूद गिरफ्तारी की डर से फरार हैं। भाजपा नेता बेद प्रकाश सिंह रिंकू ने कहा कि पन्ना राजभर व उसके परिवार के साथ पुलिस ने गलत किया हो तो जांच कर कार्यवाही की जाए। कहा कि पीड़ित व्यक्ति की आड़ में अराजकतत्व तथा सपा एवं सुभासपा के लोगों द्वारा हिंसक वारदात कर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर भाजपा सरकार को बदनाम करने का कुचक्र रचा गया। ऐसे अराजकतत्वों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सपा नेता अभय सिंह रिंकू ने इस घटना को निंदनीय करार दिया। पुलिस की एकतरफा कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि लाठियों के बल पर लोकतंत्र को नहीं दबाया जा सकता। शासन प्रशासन एवं जनता के बीच में सामंजस्य नहीं रह गया है। कोतवाल सौरभ कुमार राय ने बताया कि कुछ अराजकतत्वों को चिह्नित किया गया है शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed