{"_id":"6811126192786f80270cb6e7","slug":"police-are-empty-handed-in-two-cases-of-firing-ballia-news-c-190-1-ana1001-138740-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गोली चलने के दो मामलों में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गोली चलने के दो मामलों में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
बलिया/नरहीं। यूपी बिहार का बार्डर भरौली क्षेत्र इन दिनों अवैध कारोबार का हब बन गया है। नरही कांड के बाद रात के अंधेरे में फिर से अवैध गतिविधियां होने लगी हैं। पुलिस ने पिछले दिनों पशुओं व शराब की खेप पकड़ी थी। तस्करों में इसको लेकर गुटबाजी तेज हो गई है। हमेशा शांत रहने वाले क्षेत्र में कुछ दिनों से गोलीकांड के मामले बढ़ने से भय का माहौल है। पिछले दो दिन में तीन सौ मीटर के फासले में दो बार गोली चलने के मामले हो चुके हैं। दोनों मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
भरौली गोलंबर के पास शनिवार की रात भूसे की दुकान पर भोला वर्मा को गोली मारने की शिकायत पर पुलिस ने गोविंदपुर के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसी बीच सोमवार को गोविन्दपुर में बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार मुलायम सिंह यादव पर फायरिंग का मामला सामने आ गया। नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर बैठे मुलायम पर दो बार फायरिंग कर बक्सर बिहार की तरफ भाग गए।
दुकानों पर लगे सीसी कैमरे से आरोपियों की तलाश कर रही है। लोगों ने बताया कि भोला वर्मा पर गोली चलाने का एक आरोपी मुलायम यादव का पट्टीदार है। स्थानीय लोग दोनों गोलीकांड को तस्करी से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने एक माह में 10 से अधिक शराब तस्करों व पशु तस्करों को पकड़ा है। तस्करी के सिंडिकेट की जानकारी पुलिस को देने की आशंका में गोली चलने के मामले बढ़े हैं। इस बाबत एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि बिहार के तटवर्ती क्षेत्रों में पुलिस धरपकड़ कर रही है। अवैध कारोबार में तटवर्ती क्षेत्रों के युवक शामिल हैं। भरौली व गोविंदपुर में गोली चलने के मामले की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।