फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PoK will also be ours in times to come: Deputy CM

विश्व निर्माण में भारत के युवाओं की भूमिका अहम : डिप्टी सीएम

Sun, 15 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
PoK will also be ours in times to come: Deputy CM
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59वां प्रांतीय अधिवेशन के दौरान स्मृति मंजूसा वार्षिक पत्रिका क? - फोटो : BALLIA
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गोरक्ष प्रांत के 59वें प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम सत्र का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर कैसे अपना बने इस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी हमारा होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि विश्व निर्माण में भारत के युवाओं की भूमिका अहम है। कहा कि प्रतिभावान बच्चों को निखारने के लिए सरकार ने प्रदेश में टॉपर 20 छात्र-छात्राओं के घर तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर सड़क बनवा रही है। अब मेधावी छात्रों के स्कूल तक भी सड़क बनाई जाएगी। कहा कि एबीवीपी के सत्र में युवाओं द्वारा आपस में जो चर्चा होगी और उसमें से छनकर जो सुझाव आएंगे, उसको सरकार अमल में लाएगी। हैदराबाद और उन्नाव कांड जैसी घटनाओं पर कहा कि कानून के साथ-साथ हम सबको मिलकर काम करना होगा। कहा कि देश के कुछ हिस्सों में नागरिकता संशोधन बिल के आंदोलन को पीछे से हवा देने का काम कुछ शक्तियां कर रहीं हैं। हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया को जोड़ा है। प्राथमिक स्तर से ही नैतिक शिक्षा देने की जरूरत है। उद्घाटन सत्र के अंत में एबीवीपी के गोरक्ष प्रांत की वार्षिक पत्रिका स्मृति मंजूषा का विमोचन डिप्टी सीएम ने किया। इस मौके पर खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, संसदीय राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, प्रांत मंत्री भूपेंद्र सिंह राणा, नगर मंत्री रतन पांडेय, प्रशांत राय बंटी, अभिषेक राय, सौरभ सिंह रानू आदि थे। संचालन नगर अध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया। आभार डॉ. धर्मात्मा नंद गुप्ता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए एबीवीपी लगातार कार्य : बलिया। स्वागत भाषण करते हुए राजर्षि टण्डन मुक्त विवि के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि विश्व का सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी व्यक्ति निर्माण में लगा है। इस संगठन ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आदर्श और मानक लोगों का समूह खड़ा किया है। विद्यार्थी परिषद वर्तमान का नागरिक बनाती है। एबीवीपी के गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष राजशरण शाही ने कहा समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए एबीवीपी लगातार कार्य कर रही है। कहा कि विद्यालयों को परिवार में बदलने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि सात दशकों के विद्यार्थी परिषद की यात्रा में अनेकों कीर्तिमान स्थापित हुए। कहा कि इस संगठन ने समाज के लिए अच्छा नेतृत्व दिया है। यह संगठन पूरे राष्ट्र में फैला हुआ है। जो राष्ट्र के निर्माण में निरंतर काम कर रहा है।
विज्ञापन

सभी जिलों के लिए थी अलग-अलग व्यवस्था : बलिया। एबीवीपी के गोरक्ष प्रान्त के अधिवेशन में आए कार्यकर्ताओं के लिए विशाल पंडाल में अलग-अलग पंक्तियों की व्यवस्था की गई थी। पूर्वांचल के जिलों से आए परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने जिलों को लेकर खूब जोश दिखाया। इसी क्रम में नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व का सबसे बड़ा संगठन है अभाविप : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार पीरोकर व्यक्ति का निर्माण किया जाता है, जो राष्ट्रहित में सदैव अग्रसर रहते हैं। जिसके साथ इतना बड़ा संगठन हो, उस देश को विश्व में महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
खूब लगा भारत माता का जयकारा : बलिया। एबीवीपी के प्रंतीय अधिवेशन में उत्साही कार्यकर्ताओं ने रह-रहकर भारत माता के जयकारे लगाए। इसमें बलिया के कार्यकर्ताओं ने भृगु बाबा के भी खूब जयकारे लगाए।
डिप्टी सीएम ने देखी एबीवीपी की प्रदर्शनी : बलिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में एबीवीपी के कार्यक्रमों व आयोजनों की शृंखला का प्रदर्शन किया गया था। उपमुख्यमंत्री प्रदर्शनी देख प्रभावित हुए।

रेत पर उकेरी आकृतियों को डिप्टी सीएम ने देखा : बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के प्रांगण में मशहूर कलाकार रूपेश सिंह ने सैंड आर्ट से मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय व स्वामी विवेकानंद सहित महान विभूतियों की आकृति रेत पर बनाई थी। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं व अन्य अतिथियों ने रूपेश की मेहनत को खूब सराहा। काफी देर तक यह सेल्फी प्वाइंट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed