{"_id":"68ebfe67d99343ee870cf318","slug":"pm-says-what-he-doesnt-do-sp-mp-ballia-news-c-190-1-bal1002-150130-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: 'राजनीति के दगे हुए कारतूस हैं ओपी राजभर', बलिया में जमकर बरसे सपा सांसद सनातन पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: 'राजनीति के दगे हुए कारतूस हैं ओपी राजभर', बलिया में जमकर बरसे सपा सांसद सनातन पांडेय
Mon, 13 Oct 2025 12:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:30 PM IST
सार
बलिया जिले में डाक बंगले में बातचीत करते हुए सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर राजनीति के दगे हुए कारतूस हैं। उन्होंने ही योगी पर भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
सांसद सनातन पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा के स्वदेशी अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग और देश के पीएम वही कहते है जो नहीं करते हैं। इन लोगों ने कहा था कि दीपावली में चीन से आने वाली लाइटों का उपयोग नहीं किया जाएगा। हकीकत यह है कि आज पूरे देश में चीन की लाइटें बिक रही हैं।
सांसद सनातन पांडेय ने शनिवार को डाक बंगले में बातचीत में कहा कि कहा कि मुझे भी स्वदेशी की बात पसंद है। हम भी स्वदेशी अपनाना चाहते हैं लेकिन भाजपा को देश और स्वदेशी पर विश्वास ही नहीं है। चीन से सटी हमारी सीमाएं कम हुई हैं। इन्हें बताना चाहिए था कि भारत की सीमाएं क्यों घटी हैं।
ओमप्रकाश राजभर द्वारा आजमगढ़ की एक सड़क के विकास को मॉडल के रूप में दिखाते हुए योगी सरकार की तारीफ पर सांसद ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का यह बयान बता रहा है कि वह अंदर से डरे हुए हैं। भाजपा में मंत्री बनने के बाद जहुराबाद का उन्होंने कितना विकास कराया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: आईआईटी बीएचयू में छात्रों के बीच मारपीट, जुलूस निकालने का आरोपी गिरफ्तार समेत अन्य खबरें
जहुराबाद की सभी सड़कें समाजवादी पार्टी सरकार के समय की बनाई गई हैं। ओमप्रकाश राजभर राजनीति के दगे हुए कारतूस हैं। ओम प्रकाश राजभर ने ही योगी पर भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।