फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PM AWAS YOJNA in ballia

पीएम आवास लाभार्थियों को नहीं मिल सकी पहली किस्त

Sun, 07 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
PM AWAS YOJNA in ballia
बलिया। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना भी लड़खड़ाने लगी है। आठ फीसदी लाभार्थियों को दो माह बाद भी पहली किस्त नहीं मिल सकी है। इसके अलावा, 3623 लाभार्थियों को दूसरी क़िस्त भी जारी नहीं हो सकी है। नींव खोदाई के डेढ़ माह बाद मात्र 434 लाभार्थियों को दूसरी किस्त मिली तो महज पांच आवास ही पूरे हो सके हैं। बताया जाता है कि स्टेट पूल में धन न होने के कारण यह समस्या आई है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में पूर्व से संचालित इंदिरा आवास योजना के स्थान पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की। इसके तहत आवास आवंटन के तरीकों में भी बदलाव करते हुए सेक (सामाजिक आर्थिक जातीय गणना) सूची में शामिल गरीबों को आवास देने का प्रावधान किया गया। हालांकि यह योजना पूरी तरह वर्ष 2016-17 में धरातल पर उतरी। सेक डाटा में आवास को लेकर बनी स्थायी प्रतीक्षा सूची में अनुसूचित जाति और जनजाति के किसी लाभार्थी के न होने के कारण वर्ष 19-20 में शासन की ओर से केवल सामान्य वर्ग के लिए 5860 आवास उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि इसी साल आवास प्लस के तहत सर्वे किया गया और सत्यापन आदि के बाद वर्ष 2021 में धरातल पर उतरा।
विज्ञापन

इस साल जिले को अलग-अलग समय में कुल 11345 पीएम आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 20 जनवरी को प्रधानमंत्री की ओर से सभी लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई और इसके बाद जिले में अभियान के तहत 26 जनवरी को लाभार्थियों की नींव की खोदाई कराई गई, लेकिन दो महीने बाद भी 818 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त नहीं पहुंच सकी है। इतना ही नहीं, अभी तक 105 आवासों का आवंटन भी लटका है। कुल 3623 लाभार्थियों ने आवास को डोर लिंटर तक पहुंचाया है, लेकिन उन्हें दूसरी किस्त नहीं मिल रही, जिसके चलते वह आगे का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। जिले में अब तक केवल पांच रसड़ा और नगरा ब्लॉक में दो-दो और हनुमानगंज ब्लॉक में एक आवास का निर्माण पूरा हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में 38782 पीएम आवास आवंटित हुए
वर्ष आवंटन
2016-17 9810
2017-18 4631
2018-19 7136
2019-20 5860 ( केवल सामान्य वर्ग को)
2020-21 11345
प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। स्टेट पूल में धनराशि न होने के कारण कुछ लाभार्थियों को पहली किस्त नहीं जा सकी, धन उपलब्ध होते ही खाते में भेज दी जाएगी। पहली किस्त लेने वाले लाभार्थियों को आवास का कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया गया है। - डीएन दुबे, पीडी, डीआरडीए, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed