फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pledge of cleanliness administered to children

देश को स्वच्छ एवं समृद्धशाली बनाने के लिए दिलाई शपथ

Sun, 18 Aug 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pledge of cleanliness administered to children
गड़वार के इंटरकालेज हरिपुर में छात्राकों सम्मानित करते भाजपा नेता उपेंद्र पांडेय। - फोटो : BALLIA
गड़वार। क्षेत्र के इंटर कालेज हरिपुर के परिसर में वर्तमान परिवेश एवं पर्यावरण विषयक गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता उपेंद्र पांडेय और विशिष्ट अतिथि भाजपा के गड़वार मंडल के अध्यक्ष टुनटुन उपाध्याय थे। गोष्ठी के पूर्व में मुख्य अतिथि ने बच्चों को देश को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

गोष्ठी में उपेंद्र पांडेय ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज एक विश्वव्यापी समस्या बन चुका है। मनुष्य विज्ञान और विकास के नाम पर लगातार पर्यावरण का विनाश करता जा रहा है, प्रकृति का अमर्यादित उपभोग, पेड़ों की कटाई कर रहा है, जो मानव जाति और प्रकृति के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। वहीं टुनटुन उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण की समस्या इतनी जटिल होती जा रही है कि भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है, पर्यावरण की सुरक्षा करना आज जीव मात्र के कल्याण के साथ साथ प्रकृति की सुरक्षा के लिए भी अति आवश्यक हो गया है। गोष्ठी का संचालन पर प्राणपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र शुक्ला ने किया। आए हुए सभी आगंतुको का आभार कन्हैया उपाध्याय हरिपुरी ने प्रकट किया। इस अवसर पर पिंटू बाबा , शिवलोचन यादव, राजेश मिश्रा, दुखन्ति राम, विनय कुमार, राजेश कुमार, निर्भय उपाध्याय, रामकृष्ण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed