फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Players selected for the divisional selection trial competition

Ballia News: मंडलीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

Fri, 31 Jul 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Players selected for the divisional selection trial competition
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में चयनित प्रतिभागी।संवाद
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय कराटे, शतरंज, राइफल शूटिंग तथा जिम्नास्टिक खेलों के लिए मंडलीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को हुई। जिसके मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश यादव तथा विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहरलाल यादव एवं आशुतोष सिंह प्रधानाचार्य अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के आशीर्वचनों से प्रारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें कराटे प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक सत्यम, सुमित गौतम रहे। अंडर -14 बालिका वर्ग में अनुष्का तथा अंडर- 17 बालक वर्ग में आर्यन ठाकुर, शाश्वत वर्मा, सुमंत कुमार, मोहम्मद इरफान, विशाल यादव, अंडर 17 -बालिका वर्ग में स्वाति साहनी, श्रद्धा वर्मा,अंडर-19 बालक वर्ग में उपकार शर्मा,अंडर-19 बालिका वर्ग में नीतू प्रसाद, शिवनंदनी वर्मा रही।शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विवेक कुमार, पार्थ सिंह, अमूल्य,ओमजी, सुंदरम अंश, सत्यम खरवार,प्रिंस, दिव्य सिंह यादव, बालिका वर्ग में नेहा कुमारी, अनन्या, रुपा, अनुष्का तथा राइफल शुटिंग में शिवांश, सूर्यांश वर्मा का चयन हुआ। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार साहनी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णानंद, पवन कुमार आर्य, धर्मवीर यादव,पंकज यादव,मोहम्मद दानिश मोहसिन, संजय कुमार यादव, अनुज आदि रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ा सचिव दिनेश प्रसाद आए हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed