{"_id":"1c9d1c564bf19510f518cd98787cdb14","slug":"planned-the-reading-reading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनियोजित तरीके से करें पठन-पाठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनियोजित तरीके से करें पठन-पाठन
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरली मनोहर इंटर कालेज के सभागार में शुक्रवार को जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें डीआईओएस ने शासनादेशों का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया। कहा कि शासनादेशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सुनियोजित तरीके से पठन-पाठन कराने को कहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को एक कर्मठ, जिम्मेदार और अनुशासित बनाने पर बल दिया जाए। ताकि एक सभ्य और अनुशासित समाज का निर्माण हो सके। राजकीय इंटर कालेज के प्रवक्ता राकेश कुमार पांडेय ने कक्षा नौ और 11वीं का आनलाइन पंजीकरण तथा कक्षा 10 और 12 के परीक्षार्थियों का विवरण आनलाइन प्रविधि से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपलोड करने, विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पूरा करने, विद्यालय में स्वच्छ वातावरण के लिए पर्याप्त संख्या में पौधरोपण और सेवानिवृत्त शिक्षक तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों के देयकों के भुगतान के संबंध में विस्तृत निर्देश दिया।
आनलाइन पंजीकरण की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में गड़वार के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, गांधी इंटर कोलज सिकंदरपुर के प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह, नगर स्थित जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य मोनिका सिंह, चितबड़ागांव जीजीआईसी के प्रधानाचार्य पूनम चौधरी, राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय एकईल के प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव, सुखपुरा इंटर कोलज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मुरली मनोहर टाउन इंटर कोलज के प्रधानाचार्य अशोक श्रीवास्तव ने किया।