फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pickup with passengers collided with Bolero in ballia 11 people injured people going take bath in Ganga

UP : बोलेरो से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, मची चीख-पुकार, 11 लोग घायल; गंगा स्नान करने जा रहे थे सभी

Wed, 29 Jan 2025 06:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 06:51 PM IST
सार

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर नरही थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि माैनी अमावस्या पर सभी लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे।

विज्ञापन
Pickup with passengers collided with Bolero in ballia 11 people injured people going take bath in Ganga
अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident : बलिया के नरही थाना के बिलरिया गांव के पास स्नानार्थियों से भरी पिकअप व बोलेरो की टक्कर में 11 महिला स्नानार्थी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर इलाज शुरू किया।

विज्ञापन




घटना की खबर पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर दलबल के साथ पहुंच घटना की जानकारी कर घायलों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। देवरिया जिले के बरहज नगरपालिका के गौरा मोहल्ला निवासी महिलाएं पिकअप से बक्सर मौनी अमवस्या स्नान करने जा रही थी।
विज्ञापन


बिलरिया चट्टी के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसमें सवार कलावती (50) पति हरिलाल निषाद, अनिता देवी (40) पति नन्द लाल, प्रीति निषाद (18) पिता राजकुमार, सुनीता देवी (30) बृजेश निषाद (35) पिता जोखू निषाद, इंदु निषाद (35) पति राजेंद्र निषाद, सावित्री निषाद (25), रविता निषाद (19), प्रमिला निषाद (24) वर्ष पति सुनील, रागनी (10), खशबू (3) गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी एक ही मोहल्ला के निवासी थे। किराए पर पिकअप कर उसमें करीब 25 लोग सवार होकर रात में बक्सर स्नान के लिए निकले थे। बिलरिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार के कार से टक्कर हो गई, इसमें सवार 11 स्नानार्थी गम्भीर रूप से घायल हो गई।


सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी सभी के परिजनों को दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed