फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Photographed in Prayagraj, challan shipped

फोटो खींची प्रयागराज में, चालान भेज दिया बलिया

Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Photographed in Prayagraj, challan shipped
भीमपुरा। ट्रैफिक पुलिस की नित नई कारगुजारी सामने आ रही है। पुलिस ने फोटो खींची प्रयास की बाइक का और चालान भेज दिया बलिया। प्रिंट निकालने पर पता चला कि ईचालान में अपलोड फ़ोटो में बाईक का नंबर UP70AN8027 है और चालान कटा है UP60AN8027 का। पीड़ित वाहन स्वामी ने ट्विटर से प्रयागराज पुलिस के साथ ही बलिया पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर टिकुलिया गांव निवासी संदेश यादव की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक है, जिसका नम्बर UP60AN 8027 है। रक्षाबंधन के दिन शाम को संदेश क्षेत्र के कसेसर बाजार में था तभी अचानक उसके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज में ट्रैफिक पुलिस प्रयागराज की तरफ से पांच सौ रुपये का चालान काटा गया था। मैसेज पर दिए लिंक के माध्यम से जब चेक किया गया तो उसपर 28 जुलाई 2020 का चालान कटा दिखा। संदेश का कहना है कि हमारे परिवार का कोई भी सदस्य प्रयागराज में नहीं रहता है और न ही कोई भी बाइक से प्रयागराज कभी गया है, ऐसे में चालान कैसे कट गया यह समझ से परे है। मैसेज आने के दूसरे दिन जब उसने चालान की प्रिंट कॉपी निकलवायी तो ई चालान में बाइक की अपलोड फ़ोटो देखकर दंग रह गया। अपलोड फ़ोटो में बाईक और युवक के बाइक नंबर में बस जिले के कोड का अंतर था। अन्य सभी नंबर सेम थे। युवक ने बलिया और प्रयागराज जिलों के आला अधिकारियों से अपनी बाइक का चालान निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed