फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pharmacists celebrated World Pharmacist Day

फार्मासिस्टों ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Fri, 25 Sep 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists celebrated World Pharmacist Day
बलिया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं एसोशिएशन आफ डिप्लोमा फार्मा के संयुक्त तत्वावधान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर के सभागार में 10वां विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित फार्मासिस्टों ने दस किग्रा का केट काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस बदले परिवेश में भी फार्मासिस्ट पूर्ण रूप से तत्परता दिखाते हुए कोविड टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट में जनपद सहित पूरे प्रदेेश में अग्रणी भूमिका में रहे है। इस दौरान प्रदेश में अब तक कुल पांच सौ फार्मासिस्ट देश की सेवा करते हुए संक्रमित भी हुए। फार्मासिस्ट एक ऐसी दुनिया में योगदान करते है जहां हर कोई सुरक्षित, प्रभावी, गुवत्ता और सस्ती दवाओं के साथ स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ दवा देखभाल सेवाओं तक पहुंच से लाभांवित होता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र नाथ पांडेय तथा संचालन मलय पांडेय ने किया। इस मौके पर गणेेश यादव, अरूण कुमार सिंह, जयप्रकाश ठाकुर, उमेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, सतीश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, मनोज कुुमार वर्मा, प्रीतम सिंह, शैलेंद्र पांडेय, उदय नारायण यादव, जावेद, बब्बन यादव, बेचन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम उपस्थित सभी लोगों का आभार रितेश गुप्ता ने प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed