फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   petrol pump manager written script for fake loot of RS 8 lakhs in ballia four friends supported him all were arrested

बलियाः पेट्रोल पंप के मैनेजर ने ही रची थी 8.88 लाख की लूट की पटकथा, चार दोस्तों ने दिया साथ

Sat, 24 Jul 2021 11:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jul 2021 11:42 PM IST
सार

मैनेजर खाली बैग को लेकर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
petrol pump manager written script for fake loot of RS 8 lakhs in ballia  four friends supported him all were arrested
लूटकांड में मैनेजर समेत पांच पुलिस के हत्थे चढ़े, रविवार को करेंगे खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में बांसडीह क्षेत्र के गांधी आश्रम के समीप बृहस्पतिवार की शाम पेट्रोल पंप के मैनेजर से हुई 8.88 लाख रुपये की लूट की परतें खुल गई हैं। पुलिस ने दावा किया है कि लूट की घटना को पूर्व नियोजित ढंग से अंजाम दिया था। मामले में गठित टीम ने मैनेजर समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। कुछ पैसे को भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


लूट के रुपये को पांचों लोगों ने घटना से पहले ही बांट लिया था। मैनेजर खाली बैग को लेकर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और सूचना पुलिस को दी।बांसडीह-बलिया मार्ग पर पिंडहरा गांधी आश्रम के समीप 22 जुलाई की शाम पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय गोंड से 8.88 लाख की लूट हुई थी।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचे एसपी डा. विपिन ताडा व अन्य अधिकारियों को पैसा लेकर अकेले जाना और साथ में मोबाइल न ले जाना, घनी आबादी के पास घटना को अंजाम देना खटक रहा था। एसपी द्वारा गठित टीम ने सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार की रात पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले ही 8.88 लाख रुपये को पांचों लोगों ने गायब कर दिया था। इसमें मैनेजर ने स्वयं आधे से अधिक पैसा लिया था। शेष चारों लोगों को बराबर-बराबर दे दिया था। स्वयं खाली बैग को लेकर स्टेट बैंक में जमा करने जा रहा था। इसे उसके दोस्तों ने पिंडहरा गांधी आश्रम के समीप मैनेजर को मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

खाली बैग को नरला नाले वाले मार्ग पर फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस को लूट की सूचना दे दी। इतनी बड़ी लूट की वारदात सामने आने से पुलिस के भी होश उड़े हुए थे, लेकिन पुलिस ने इनके सुनियोजित कारनामे को ध्वस्त कर दिया। बांसडीह सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि  संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। काफी हद तक पुलिस पहुंच गई है, उम्मीद है मामले का शीघ्र ही खुलासा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed