{"_id":"65b6cdf888b7f400830ffd37","slug":"petrol-pump-manager-stabbed-with-the-intention-of-robbery-miscreants-opened-fire-ballia-news-c-190-1-bal1001-110936-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लूट के इरादे से पेट्रोल पंप मैनेजर पर मारी चाकू, बदमाशों की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लूट के इरादे से पेट्रोल पंप मैनेजर पर मारी चाकू, बदमाशों की फायरिंग
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के केवरा स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार की देर शाम लूट के इरादे से बाइक सवार बदमाश पहुंचे। मगर असफल होने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद घायल पेट्रोल पंप मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
केवरा निवासी जयप्रकाश सिंह स्थानीय पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम बाइक सवार दो युवक मुंह ढंककर पंप पर पहुंचे। पेट्रोल नहीं होने पर वह वहां से चले गए। कुछ देर बाद लौट कर आए। आफिस में बैठे जयप्रकाश सिंह की तरफ बढ़कर पैसों पर झपट्टा मारा। मैनेजर ने पैसे काउंटर में डाल दिए। बदमाश ने जयप्रकाश की जांघ में चाकू मार दिया। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास बैठे लोग व पंप कर्मी घटनास्थल की तरफ दौड़े। इसपर हमलावर ने हवा में तीन राउंड गोली चलाईं और भाग निकले। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंप के कर्मचारियों से पूछताछ की। सीसी कैमरों आदि की फुटेज देखी। पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए। घायल जयप्रकाश का मेडिकल कराया और तहरीर पर एक नामजद समेत दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।