{"_id":"69eba92e2e51367f1c039aab","slug":"petrol-pump-had-oil-stock-action-will-be-taken-against-the-operator-ballia-news-c-190-1-bal1001-162546-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पेट्रोल पंप पर था तेल का स्टॉक, संचालक पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पेट्रोल पंप पर था तेल का स्टॉक, संचालक पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलिया/बैरिया। एंबुलेंस में पंप पर पेट्रोल न मिलने से पांडेपुर निवासी छट्ठू शर्मा (50) की मौत के मामले में पंप संचालक की गर्दन फंसती नजर आ रही है। डीएम के निर्देश पर एडीएम फाइनेंस, एसडीएम बैरिया, डीएसओ आदि अधिकारियों की टीम शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर जांच करने पहुंची। सीसीटीवी की फुटेज में बताए गए समय पर एंबुलेंस पंप पर खड़ी दिखी। जब पंप पर तेल के स्टाक की जांच की गई तो यहां पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार पाया गया, जबकि 22 और 23 अप्रैल को सेल जीरो पाई गई।
बैरिया क्षेत्र के पांडेपुर निवासी छट्ठू शर्मा (50) के सीने में बुधवार रात तेज दर्द उठा। ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ सतन यादव प्राइवेट एंबुलेंस से बलिया ले जा रहे थे। एंबुलेंस में पेट्रोल कम था। वे टेंगरही स्थित भूषण पेट्रोल पंप पर रुके। प्रधान ने पंप संचालक से सिर्फ पांच लीटर पेट्रोल मांगा लेकिन नहीं मिला। प्रधान ने उप जिलाधिकारी बैरिया संजय कुशवाहा को फोन कर मदद मांगी, लेकिन निराशा हाथ लगी। छट्ठू शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
एडीएम, डीएसओ देवमणि मिश्रा, एसडीएम बैरिया, पूर्ति निरीक्षक और स्थानीय पुलिस शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर पहुंची। घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जांच में पता चला कि एंबुलेंस पंप पर पहुंची थी और वहां उसे पेट्रोल नहीं मिला। पंप पर 4595 लीटर पेट्रोल, 4783 लीटर डीजल, 3475 लीटर प्रीमियम डीजल मौजूद था। 22 और 23 अप्रैल को पंप पर सेल जीरो थी। तेल होने के बाद भी वितरण क्यों रोका गया, क्या तेल कालाबाजारी के लिए रखा था, ये सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। पंच संचालक पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता
नायब तहसीलदार अनिल यादव शुक्रवार की सुबह छट्ठू शर्मा के घर पंहुचे। उन्होंने घटना के संदर्भ में जानकारी ली। मृतक आश्रितों को सरकारी सहायता देने पर चर्चा की। छट्ठू परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। वह रानीगंज में कारपेंटर का काम करते थे। पत्नी ममता देवी (48), पुत्र उपलक्ष्य शर्मा (19), लक्ष्य शर्मा (18), कुमारी दर्पण (12) का रोते-रोते हाल बेहाल है।
संचालकों और कंपनी प्रतिनिधियों की बैठक आज
छट्ठू शर्मा प्रकरण की जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। किसी दोषी का बख्शा नहीं जाएगा। 157 पंप संचालकों और तेल कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक की शनिवार को बुलाई गई है। इसमें उन्हें अनावश्यक भंडारण को लेकर चेताया जाएगा। इसके बाद पंप पर भंडारण की जांच की जाएगी और मामले मे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - एमपी सिंह, डीएम।