{"_id":"634affd2a433ea2ea844f099","slug":"pet-4915-candidates-left-the-exam-on-the-first-day-ballia-news-vns6792276149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी: पहले दिन 4915 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी: पहले दिन 4915 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज में पीईटी की परीक्षा के दौरान नकल सामग्री की जांच करता सुरक्षा कर्मचारी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) हुई। इस दौरान शहर के श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातक महाविद्यालय में एक नकलची पकड़ा गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया। अभियुक्त मुकेश कुमार बिहार के गया का निवासी है।
जिले में बने नौ केंद्रों पर कुल पंजीकृत 20928 में दोनों पालियों में 16013 अभ्यर्थी शामिल हुए। 4915 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर डीएम समेत वरिष्ठ अफसरों ने भी दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बताया कि पहली पाली में 18420 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 2508 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 18521 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 2407 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को कक्षा में बैठाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा पर नजर रखी।
रोडवेज ने बस और रेलवे में ट्रेन की रही व्यवस्था
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लगभग 60 बसों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई थी। इससे परीक्षार्थियों को आवागमन में काफी सहूलियत रही। रोडवेज की बसों को वाराणसी और गोरखपुर आदि स्थानों पर अधिक संख्या में अभ्यर्थी विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना हुए। शेष स्थानों पर अभ्यर्थियों की संख्या सामान्य रही। निगम के अधिकारी और कर्मचारी समस्त बस स्टेशन पर देर रात्रि में और सुबह के पूर्व अभ्यर्थियों के लिए बसों की व्यवस्था करते रहे। रोडवेज परिसर में फोरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारी मुस्तैद दिखें। जबकि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान चक्रमण करते नजर आए।