फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Persecution of traders is not tolerated at any cost: Arvind Gandhi

व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: अरविंद गांधी-

Thu, 03 Sep 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Persecution of traders is not tolerated at any cost: Arvind Gandhi
व्यापारी दिवस पर रेड क्रास सोसाइटी के सदस्यों को सम्मानित करते व्यापारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए चाहे जिससे भी टकराना पड़ेगा, संगठन ठकराएगा। यह बातें नगर के साहू भवन में आयोजित व्यापारी दिवस 2020 के मौके पर मुख्य अतिथि और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी अरविंद गांधी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

वह गुरुवार को साहू भवन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित व्यापारी दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। गांधी ने कहा कि व्यापारी समाज अब हर स्तर पर राजनीति में हस्तक्षेप करेगा। इसके पूर्व श्री गांधी ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संगठन के 27वें स्थापना दिवस का केक काटा। कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को कोरोना वैरियर्स के रुप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिन संस्थाओं को सम्मानित किया गया उसमें रेडक्रास सोसाइटी, बलिया साहू हितकारिणी समिति, गुरूद्वारा कमेटी को सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत सम्मान के रुप में विजय कुमार गुल्लर, संजय कुमार गुप्ता, विरेंद्र गुप्ता, पप्पू केसरी, दीनबंधु प्रसाद, पवन कुमार गुप्ता, सुरेश जायसवाल, अंकित गुप्ता को कोरोना वैरियर्स का सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता, असफाक अहमद, रमेंद्र वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, अनिल रौनियार, भरत प्रसाद, विमल वर्मा, आनंद प्रकाश सिंह, सुरेश चंद्र जायसवाल, संजय सिंह, अभिषेक सोनी, कृष्णा वर्मा, सूरज कुमार गुप्त, मनोज राय, गोपाल जी शिंदे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान तथा संचालन सतीश कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed