बलिया। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने सोमवार को महिला अस्पताल के परिसर में प्रदर्शन किया।
जिला महिला अस्पताल में 108,102 तथा एएलएस एंबुलेंस के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस दौरान सीएमओ को पत्रक सौंपा। उनका कहना है कि उन्हें लगभग आठ वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है और कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सीएमओ को दिए पत्रक में उन्होंने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस संचालित कर रही सेवा प्रदाता कंपनी उनका वेतनमान नहीं बढ़ा रही है। साथ ही विभिन्न केसों में फंसाने की धमकी दी जाती है। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। पत्रक पर वंदना सिंह, कुलदीपक यादव, बृजेश कुमार, बृजेश मौर्या, राम जनम, विजय चौहान, सुदर्शन मिश्रा आदि ने हस्ताक्षर किया है।