{"_id":"096c166a5f4b1bf8a84b2ff696519cc1","slug":"performance-against-kotedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के विरोध्ा में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के विरोध्ा में प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगंज विकास खंड के बरवां ग्राम के कोटेदार के खिलाफ जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार ने महज 50-60 एपीएल कार्डधारकों को गेहूं बांटकर वितरण बंद कर दिया। इस मामले में शिकायत किए जाने पर एक जून को उपजिलाधिकारी बलिया द्वारा कोटेदार की दूकान निलंबित कर दी गई। लेकिन बचे हुए खाद्यान्न को अटैच दूकानदार को नहीं सौंपा गया।
वहीं गांव में कोटे के राशन का वितरण किया जाता रहा। इसमें प्रशासन की लापरवाही साफ झलक रही है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार चौहान, शत्रुघ्र रवि यादव, लक्ष्मण सिंह, फूलेंद्र चौहान, जर्नादन प्रसाद, सुभाष सुरेश चौहान, इमरान आदि उपस्थित रहे। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के नेता अरविंद गोंडवाना ने भी आंदोलन का समर्थन किया।