फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People were working in the fields, fire broke out in the settlement, 20 huts turned to ashes

Ballia News: लोग खेतों में कर रहे थे काम, बस्ती में लगी आग, 20 झोपड़ियां राख

Mon, 31 Mar 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
People were working in the fields, fire broke out in the settlement, 20 huts turned to ashes
बांसडीह। क्षेत्र के सारंगपुर गांव की बिंद बस्ती में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 20 झोपड़ियां जल गईं। आग कैसे लगी इसकी किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है। आग लगने से लोगों को काफी क्षति उठानी पड़ी है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बस्ती के सभी लोग दोपहर में अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी झोपड़ियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दी और जब तक लोग कुछ कर पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर मचाते हुए सभी लोग बस्ती में पंहुचे। मिलकर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस बीच झोपड़ियों के अंदर रखा सभी सामान जल कर नष्ट हो गया। अगलगी में श्रवण प्रसाद, रमेश प्रसाद, श्रीकांत, लक्ष्मण, हरेराम, मुन्ना, नमी, ठाकुर, ललन, राजदेव, कबूतरी, श्याम बिहारी, अखिलेश, विजय, भीम, धर्मेंद्र, राजबिहारी की झोपड़ी जल कर नष्ट हो गई। लक्ष्मण की एक भैंस झुलस गई।
विज्ञापन

आग लगने से एक बीघा फसल जली: सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भोजपुर मठिया के समीप रविवार को सुबह विद्युत चिंगारी से लगी आग में धेनुक राय डेरा निवासी रमेश सिंह की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के साथ ही लोगों ने फायर ब्रिगेड, थाना सुखपुरा व बिजली विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड तो नहीं आई लेकिन लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना के तत्काल बाद ही बिजली विभाग ने लाइन काट दी थी। पीड़ित किसान ने अगलगी की सूचना लेखपाल को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में लगी आग, चीर बीघे गेहूं जला: हल्दी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुल्तानपुर निवासी प्रभु राम और उनके सगे भाई गरजू राम के गेहूं की खेत में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई।

चार बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आरोप है कि प्रतिदिन शराबी खेत में ही बबूल के पेड़ के नीचे बैठ कर शराब पीते हैं। बीड़ी, सिगरेट पीने के चलते ही आग लगी है। मौके पर खाली बोतल और माचिस मिली है। बाटी-चोखा की पार्टी से निकली चिंगारी, झोपड़ी में लगी आग : पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर (पूरब टोला) स्थित काली मंदिर के पास शनिवार की रात दो झोपड़ियों में आग लग गई। मदन वर्मा की मड़ई में गांव के कुछ लोग बाटी-चोखा की पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed