फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People were stuck in traffic jam for two hours on the routes leading to Ganga Ghat.

Ballia News: गंगा घाट जाने वाले मार्गों पर दो घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Tue, 12 Nov 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
People were stuck in traffic jam for two hours on the routes leading to Ganga Ghat.
बलिया। प्रबोधिनी एकादशी पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजन अर्चन किया। मंगलवार की भोर से ही शिवरामपुर, माल्देपुर, खोरीपाकर सहित अन्य गंगा घाट पर नहाने वालों की भीड़ रही। भीड़ बढ़ने से महावीर घाट से नदी तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। जाम से निकलने में एक से दो घंटे का समय लगा। मुंडन कराने के लिए लोग बसों, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों से पहुंचे। इस कारण जाम की स्थिति हो गई। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से मोटर साइकिल भी जाम में फंसी रही। दोपहिया वाले खेतों से होकर घाट तक पहुंचे। लंबा जाम के कारण लोग वाहन छोड़कर पैदल घाट पर पहुंचे। खतरे वाले घाट पर सुरक्षा को लेकर जगह-जगह बोर्ड लगाने के बावजूद यहां लोग नहाते दिखे। ऐसे लोग खुद को खतरे में डाल रहे थे।
विज्ञापन

शहर के किनाराम, मोहम्मदपुर विजयीपुर, जनेश्वर मिश्र सेतु सहित अन्य स्थानों पर पानी गहरा होने के कारण प्रशासन ने सचेत करने के लिए चेतावनी वाला बोर्ड लगाया था। स्थानीय लोगों के मना करने के बावजूद लोग यहां नहाते दिखे। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन घाटों पर प्रशासन बैरिकेडिंग कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed