फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People were shocked to see the enthusiasm of youth in Kranti Utsav

क्रांति उत्सव में युवाओं का उत्साह देख झूमे लोग

Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
People were shocked to see the enthusiasm of youth in Kranti Utsav
अगस्त क्रांति पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान चित्तू पांडेय चौहारा पर नारेबारी करते उ - फोटो : BALLIA
बलिया/गड़वार। अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे की बलिया एक अमिट निशानी है, जर्जर तन बूढ़े भारत की यह मस्ती भरी जवानी है...। रिमझिम फुहारों के बीच ढोलक की थाप पर आजादी के तराने गाते हुए शहीद पार्क चौक से युवाओं की टोली निकली तो लोग देखते रह गए। मौका था स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के अगस्त कांति उत्सव का।
विज्ञापन

10 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमाशंकर सोनार के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज हुआ था। बलिया ने देश से पांच वर्ष पहले ही आजादी छीनकर स्वराज सरकार बना ली थी। इसके उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के मंत्री शिव कुमार सिंह कौशिकेय के नेतृत्व में मंगलवार को अगस्त कांति उत्सव का शुभारंभ हुआ। बलिदान और बगावत की परंपरा का जुलूस शहीद पार्क से सेनानी उमाशंकर स्मारक, रेलवे स्टेशन होते हुए सेनानी चित्तू पांडेय स्मारक पर पहुंचा। संस्थान के कलाकारों गीतों एवं लघु नाटकों की प्रस्तुति दी। महेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, योगेंद्र प्रसाद गुप्त, सर्वदमन जायसवाल, अभय सिंह कुशवाहा, छोटेलाल, आशुतोष, पुनीत, बृजेश, अजीत, सुमंत, सलोनी, ज्योति, विशाल, अर्जुन, मृत्युंजय, पंकज आदि रहे। वहीं, गड़वार ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में शहीदों को नमन किया गया। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। शकील अहमद के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed