फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   people stirred up after investigation of liquor and beer shops in ballia police arrested 113 suspect

बलियाः शराब, बीयर और भांग की दुकानों की जांच से मचा हड़कंप, पुलिस ने 113 लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 03:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 Aug 2021 03:38 PM IST
सार

 डीआईजी अखिलेश कुमार के निर्देश पर जिले में शराब, बीयर, भांग की दुकानों के साथ ही बार की चेकिंग के लिए रविवार शाम को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी राजरन नय्यर ने जांच के लिए 53 टीमों का गठन किया था। 

विज्ञापन
people stirred up after investigation of liquor and beer shops in ballia police arrested 113 suspect
बलिया में विशेष जांच अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीआईजी आजमगढ़ के निर्देश पर बलिया जिले की शराब, बियर, भांग आदि की दुकानों की जांच कराई गई। विशेष अभियान के तहत जांच से सरकारी शराब की दुकानों पर हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान जहां कई संदिग्धों को चिह्नित किया गया वहीं, 113 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। 

विज्ञापन


एएसपी संजय कुमार ने बताया कि डीआईजी अखिलेश कुमार के निर्देश पर जिले में शराब, बीयर, भांग की दुकानों के साथ ही बार की चेकिंग के लिए रविवार शाम को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी राजरन नय्यर ने जांच के लिए 53 टीमों का गठन किया था। टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन


158 सरकारी शराब, बीयर, भांग की दुकानों के साथ ही संचालित बार पर टीम पहुंची। दुकानों और बार के आसापास कुल 748 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।  इसमें 113 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के पास से 394 लीटर कच्ची शराब, 1100 ग्राम गांजा और एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया गया। इस विशेष अभियान में सभी सीओ और थाना प्रभारियों का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed