फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People of Diyare region breathed a sigh of relief from the loss of Saryu river

सरयू नदी के घटाव से दियारे क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस

Sun, 09 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
People of Diyare region breathed a sigh of relief from the loss of Saryu river
सिकंदरपुर। सरयू का जलस्तर घटने से लोगों को राहत मिली है लेकिन फसल डूबने से चारे का संकट पैदा हो गया है। अब ग्रामीणों को कटान का भय सताने लगा है। दियारे की उपजाऊ भूमि पानी कम होते ही कट -कट कर नदी में विलीन होती है। सर्वाधिक तेज कटान क्षेत्र के दियारा खरीद एवं सीसोटार के मगही में होता है। दोनों दियारों में अब तक करीब 100 बीघा से अधिक जमीन नदी में विलीन हो चुकी है।
विज्ञापन

सरयू नदी का यह कटान पिछले दो दशक से ज्यादा समय से हो रहा है। कटान के चलते विभिन्न दियारों के सैकड़ों किसानों के जमीन का रकबा घट गया है। दर्जनों किसान भूमिहीन हो चुके हैं। सपा के जिला सचिव मुन्नी लाल चौधरी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति से दियारा क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है, जहां किसान पैसा लगाकर खेती की थी आज वह खेती बर्बादी की कगार पर है। कोई भी अधिकारी किसानों का हाल जानने नहीं आया और ना ही काजीपुर में बाढ़ चौकी बनाई गई। रेवती: नदी सरयू का पानी घट रहा है। पानी धीरे धीरे नदी के पेटा की ओर सिमट रहा है लेकिन टीएस बंधा के उत्तर में स्थित खेतों में बाढ़ का पानी अभी भी जमा पड़ा है। नदी के बाढ़ क्षेत्र में पड़ने वाले गांव नवका गांव, नवका गांव आंशिक, मठ नागनाथ, धूपनाथ का डेरा, बैजनाथ का डेरा आदि गांव तथा पुरवे नदी के पानी से घिरे हैं। धूपनाथ का डेरा निवासी पूर्व प्रधान वशिष्ठ नगर धूप नाथ यादव ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय से खेतों में लगे पानी के कारण मक्का की लगभग पूरी फसल तथा नीची भूमि पर रोपे गए धान बर्बाद हो चुके हैं। मवेशियों का हरा चारा भी नष्ट हो गया है। धूपनाथ तथा बैजनाथ के डेरा के लिए एक एक नौका लगाई गई है फिर भी आवागमन में घोर कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed