फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People of coastal villages fearful of flood

बाढ़ की आशंका से तटवर्ती गांवों के लोग भयभीत

Fri, 31 Jul 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
People of coastal villages fearful of flood
बेल्थरारोड। सरयू का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है जिससे तटवर्ती गांवों के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयभीत हैं। पिछले एक पखवारे से नदी लाल निशान के ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को अपराहन जल स्तर 64. 310 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से तीन सेंटीमीटर अधिक है। जबकि खतरे का निशान 64.010 है।
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि आधा- आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने की संभावना जताई है। बाढ़ से बचाव के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की शुरू कर दिया है। उधर, बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों में फैला हुआ है। रेगुलेटरों से रिसाव के चलते क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ धान, अरहर एवं पशुओं का चारा आदि जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन

पानी में डूब जाने के चलते फसलों के बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है। हाहानाला से चैनपुर गुलौरा, टंगुनिया तक कई किलोमीटर भू-भाग में पानी फैल गया है। टीएस बंधा से सटकर नदी का पानी बह रहा है। चैनपुर गुलौरा के कब्रिस्तान तक नदी का पानी पहुच गया है। तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। तुर्तीपार गांव के माली और मल्लाह बस्ती तक पानी पहुच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आवागमन में फजीहत उठानी पड़ रही है। गुलौरा-मठिया के शिव मंदिर और बेल्थरा बाजार के गौतम बुद्ध घाट स्थित मंदिर तक नदी का पानी पहुच गया है। नदी के कुछ तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रही है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed