फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People of Bihar are also named in voter list of many villages complaint lodged

कई गांवों की मतदाता सूची में बिहार के लोगों का भी नाम, दर्ज की शिकायत

Wed, 06 Jan 2021 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
People of Bihar are also named in voter list of many villages complaint lodged
बैरिया। पंचायत चुनाव को लेकर पिछले दिनों बड़े पैमाने पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया और अब सूची का प्रकाशन होते ही सच्चाई सामने आने लगी है। कई गांवों में जहां बिहार के निवासियों का नाम है तो कई मतदाताओं का नाम आसपास के कई ग्राम पंचायतों में है। पिछले दो दिनों से आपत्ति करने वालों की तहसील में भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

बैरिया तहसील क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा तीन तरफ से बिहार की सीमा से सटा हुआ है। गांव से आने वाली आपत्तियों में हजारों की संख्या में ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के साथ ही बिहार के गांवों में है। यही नहीं कई ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में ऐसे नाम मिल रहे हैं, जिनका नाम अगल-बगल के ग्राम पंचायतों में भी है। बतौर उदाहरण गोपालनगर के परमेश्वर पुत्र तुलसी ने आपत्ति दर्ज कराई है कि उनके ग्राम पंचायत में वार्ड 2 में क्रमांक नंबर 584 पर त्रिलोकी का नाम दर्ज है और इनका नाम बिहार के मांझी विधान सभा के ग्राम पंचायत डुमाई गढ़ में क्रमांक 332 पर भी दर्ज है। इसी प्रकार क्रमांक 474 पर भीम का नाम है जो मांझी की मतदाता सूची में क्रमांक 330 पर है, क्रमांक 397 पर भरत का नाम है तो इनका नाम मांझी विधानसभा के क्रमांक 1022, क्रमांक 396 पर अंकित अभिषेक का नाम मांझी विधान सभा के क्रमांक 1021, क्रमांक 390 पर दर्ज शिवजी का नाम मांझी विधान सभा के क्रमांक 1020 पर भी दर्ज है।
विज्ञापन

शिकायत किया कि ग्राम पंचायत में 165 मतदाताओं का नाम बिहार के मांझी विधानसभा की मतदाता सूची में भी दर्ज है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि दो दशक पहले घाघरा की कटान में इन लोगों का घर समाहित हो गया और यह लोग बिहार के मांझी विधानसभा क्षेत्र में डुमाई गढ़ व फुलवरिया में जाकर बसे हैं। इसके अलावा इब्राहिमाबाद उपरवार, रामपुर कोड़रहा, खवासपुर, चांददियर आदि ग्राम पंचायतों में बिहार के निवासियों का नाम दर्ज होने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम कटने से ग्रामीणों में रोष
दया छपरा। ग्राम पंचायत जगदेवा के सैकड़ों ग्रामीणों का नाम मतदाता सूची से गायब है। वहीं बहुतेरे मृतक व ग्रामीणों के रिस्तेदारों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत जगदेवा के चिंतामणि राय के टोला निवासी अनिल सिंह, मैनेजर सिंह के अलावा गुदरी सिंह के टोला निवासी नित्यानंद सिंह, रामपुर निवासी ओमप्रकाश मिश्र आदि ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत मतदाता सूची से नाम काटा गया है। जबकि बीएलओ ने घर-घर जाकर जांच सूची को दुरुस्त किया था।

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सारे मामलों का समाधान कर लिया जाएगा। लेकिन जिन लोगों का नाम बिहार की मतदाता सूची में है, इस मामले में हम कुछ नहीं कर पाएंगे, अगर यहां के मूल निवासी हैं तो मतदाता सूची में उनका नाम यहां भी रहेगा।
- प्रशांत कुमार नायक, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed