फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People of all parties reached Durjanpur expressed condolences

सभी पार्टियों के लोगों ने दुर्जनपुर पहुंच जताई शोक संवेदना

Fri, 16 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
People of all parties reached Durjanpur expressed condolences
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर में कोटे की दुकान को लेकर हुई हत्या के बाद कांग्रेस, सपा, बसपा से लेकर तमाम छोटी-बड़ी पार्टियों के लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी एवं न्याय दिलाने तक संघर्ष का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल दुर्जनपुर पहुंचे और पीड़ित परिवारवालों से मिले। उन्होंने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम हो चुका है। एसडीएम, सीओ और प्रशासन के सामने गोली मारकर हत्या की गई है और पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। पूर्व विधायक सुभाष यादव भी दुर्जनपुर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सपा के मनोज सिंह ने मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कांग्रेस पार्टी के नेता सीबी मिश्र भी शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिले और संवेदना व्यक्त की। पाल समाज के जिलाध्यक्ष रमेश पाल ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे। पाल संघ के महामंत्री विश्वामित्र पाल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से हत्या के संबंध में कड़े शब्दों में एतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed