फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People involved in Lights

प्रकाशोत्सव में जुटे लोग

Sat, 16 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Sat, 16 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
People involved in Lights
गुरुद्वारा सिक्ख संगत के तत्वावधान में नगर के गुरुद्वारा रोड स्थित गुरु दरबार में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर्व का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर दीवान का आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


रागी जत्था भाई प्रीतपाल सिंह वैदी कलकत्ता वाले द्वारा मधुरमयी शब्द कीर्तन किया गया। पूरे दिन गुरु दरबार के हाल में भक्तिमय कार्यक्रम होता रहा। इसके उपरांत हजूरी रागी जत्था भाई रकम सिंह द्वारा दैय शिवा घर मोहे शुभ करमान में कबहू न डरो गाकर सभी संगतों को एक नई ऊर्जा प्रदान की। शोभा यात्रा के दौरान जिन समाजसेवियों ने सेवा की थी। उन्हें कमेटी के प्रधान श्रवण सिंह ने महाराज का सिरोपा(अंगवस्त्रम) देकर सम्मानित किया। अल्पसंख्यक समिति के संयोजक डॉ. एम इलियास, भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजीव कुमार डंपू, सुधीर पासवान, अरुण सिंह बंटू, अंबरीश ओझा मोहित को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


 शनिवार को गुरू के सेवक गोपालजी रौनियार के तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विशेष दीवान रात्रि का आयोजन रात आठ बजे से किया गया है। सरदार यशवंत सिंह, डॉ. तजिंद्रपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, हरजिंद्र सिंह, गोविंद सिंह, जगजीत सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed