फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People gathered to save the status of Revati railway station

Ballia News: रेवती रेलवे स्टेशन का दर्जा बचाने उमड़ा जनसैलाब

Sun, 08 Jan 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
People gathered to save the status of Revati railway station
रेवती। रेलवे स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट बनाए जाने के विरोध में प्लेटफार्म पर उमड़ी भीड़ ने हुंकार भरी।
विज्ञापन

घोषणा की गई कि यदि रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट दर्जे से हटाकर पूर्व के दर्जे में शामिल नहीं किया गया तो गणतंत्र दिवस से क्रमिक अनशन और रेल चक्का जाम का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान रेल विभाग के कामर्शियल इंस्पेक्टर वाराणसी राजेंद्र और नायब तहसीलदार बांसडीह सुधांशु सेठ को ज्ञापन सौंपा।
विभिन्न दलों के नेता, व्यवसायी, विद्यार्थी, ऑटो रिक्शा चालक संघ के लोगों सहित आम लोग बाजार की मठिया से जुलूस के रूप में तिरंगा लिए नारों के साथ रेलवे स्टेशन रेवती पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर दो पर आयोजित चेतावनी सभा में वक्ताओं ने कहा कि हमने विकास की बात सुनी है। वहीं, इसके उलट रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट का दर्जा दे दिया गया। 15 अगस्त 1942 को रेवती सबसे पहले आजाद करा लिया गया था।
विज्ञापन

129 वर्ष पुराने स्टेशन को विभाग ने कम आय का तर्क देते हुए हाल्ट कर दिया। बकुल्हा की आय हम से कम है फिर भी वह स्टेशन के रूप में है। वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारे स्टेशन को पूर्व की श्रेणी में नहीं शामिल किया गया तो हम ऐसा आंदोलन करेंगे जो अहिंसक होते हुए ऐतिहासिक होगा। जरूरत पड़ी तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को संघर्ष समिति के नेता लक्ष्मण पांडेय, किसान नेता लक्ष्मण पांडेय, महावीर तिवारी फौजी, अजय शंकर पांडेय कनक, अभिज्ञान तिवारी, अतुल कुमार पांडेय, विरेंद्र गुप्ता, महेश तिवारी, अमित पांडेय, भोला ओझा, विरेश तिवारी, शांतिल गुप्ता, कर्मवीर तिवारी, अरुण कुमार तिवारी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता अरुण पांडेय, संचालन ओम प्रकाश कुंवर ने किया।
हाल्ट नहीं आईबीएस स्टेशन है रेवती
बलिया। रेवती हाल्ट स्टेशन को लेकर उठी विरोध की चिंगारी के बीच जनसंपर्क अधिकारी रेलवे वाराणसी अशोक कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को तीव्रगामी सुविधा उपलब्ध कराने एवं आधारभूत संरचनाओं में वृद्धि एवं विस्तार के प्रति कृत संकल्प है। वाराणसी मंडल के विभिन्न खंडों पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। छपरा-बलिया रेल खंड पर भी दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। दोहरीकरण के क्रम में रेवती स्टेशन को आईबीएस (इंटरमीडिएट ब्लाक स्टेशन) बनाया गया है। रेवती स्टेशन को हाल्ट स्टेशन नहीं बनाया गया है। रेवती स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधा में कोई कमी नहीं की गई है। रेवती स्टेशन पर पहले की तरह जितनी यात्री गाड़ियों का स्टॉपेज था, उन्हें भी यथावत रखा गया है।

व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
रेवती। रेलवे स्टेशन को हाल्ट किए जाने के विरोध और पूर्व की श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से रेवती रेलवे स्टेशन पर आयोजित चेतावनी सभा के समर्थन में नगर के व्यापारियों ने अपनी दुकानों तथा प्रतिष्ठानों की बंदी रखी। छोटे-बड़े सभी व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के बाद चेतावनी सभा में उत्साह के साथ शामिल हुए। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल रेवती के अध्यक्ष सहित अनिल कुमार केशरी, शांतिल गुप्ता आदि व्यवसायियों ने चेतावनी सभा में विचार व्यक्त करते हुए रेलवे स्टेशन रेवती को पहले की श्रेणी में कायम रखने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed