फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People demonstrated by locking down the Bansdih sub-centre

बांसडीह उपकेंद्र पर ताला बंद कर लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated by locking down the Bansdih sub-centre
बलिया। लाख प्रयास के बावजूद जिले में ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति में हो रही मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रहा है। इसे लेकर ग्रामीण इलाकों में आक्रोश बढ़ने लगा है। कई दिनों बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से कहीं उपकेंद्र पर लोगों ने प्रदर्शन किया तो कहीं लोग पड़ रही गर्मी से बिलबिलाने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि जिले में ट्रांसफार्मर आवंटन में खूब खेल किया जाता है, इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बांसडीह कस्बा स्थित बड़ी बाजार में छह दिनों से जले ट्रंसफार्मर को न बदलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र पर ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। अभिषेक मिश्रा उर्फ मिंटू ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बाद भी आज तक जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से लोग कई दिनों से ढिबरी के सहारे जी रहे हैं। अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। भाग द्वारा आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन को समाप्त किया। इस मौके पर राकेश मिश्र, मणि लाल श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, पतरु गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, देवेन्द्र तिवारी, अवनीश मिश्र, करणवीर सिंह, राजेश तुरहा, विनोद सोनी, निखिल मास्टर, मोनू सिंह, मनीष गुप्ता, मदन जी सोनी आदि रहे। इस बाबत एसडीओ आरके यादव ने बताया कि विद्युत सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया जाता है। इसके बावजूद उपकेंद्र पर ताला बंदी करना व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। गड़वार क्षेत्र के कनैला गांव के 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह से जल जाने के कारण बिजली बिन उमसभरी गर्मी में लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। गांव में शाम होते ही बिजली के बिना घुप्प अंधेरा छा जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी घरों में रहने वाली महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को उठानी पड़ रही है। वहीं बिजली पर आधारित कार्य भी ठप हैं। यह ट्रांसफार्मर सरकारी ट्यूबेल के पास लगा है जिससे सिंचाई कार्य भी नहीं हो पा रहा है। निर्भय उपाध्याय कुनू ने बताया कि इसकी शिकायत दर्ज कराने के बावजूज ट्रांसफार्मर को बदलने के नियम की अनदेखी की जा रही है। चिलकहर पिछले एक सप्ताह से कुरेजी बजारी टोला में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है जिसके कारण लोग भीषण गर्मी से बिलबिला गए हैं। सरकार द्वारा भले ही 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का दावा करती है लेकिन धरातल पर इसका असर नहीं है। कुरेजी गांव में पिछले दो माह के अंदर पांचवी बार ट्रांसफार्मर जला है। संबंधित अधिकारियों का मानना है कि ओवरलोड के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जलता है। गांव के जीवोध सिंह, सोनू सिंह, अशफाक अहमद, राकेश कुमार, सलमान, मिथिलेश सिंह आदि ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इस बाबत फेफना फीडर के जेई रामबाबू राय ने बताया कि अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। ट्रांसफार्मर उपलब्ध ना होने के कारण नहीं लग रहा है, जल्द ही ट्रांसफार्मर लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed