फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People caught the youth running away with ATM card

एटीएम कार्ड लेकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
People caught the youth running away with ATM card
बलिया। नगर के रेलवे स्टेशन स्थित एटीएम पर बृहस्पतिवार को रुपये निकाल रहे एक युवक को झांसे में लेकर उचक्के ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद लेकर भागने लगा, तत्परता दिखाते हुए लोगों ने उचक्के को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा लिया। इसके बाद आरोपी के पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के पास से कई एटीएम कार्ड और नगदी भी मिली है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी वीर बहादुर यादव मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले एटीएम से पैसा निकाल रहे थे। इसी बीच वहां पहले से मौजूद एक युवक ने कहा कि पहले अपना बैलेंस चेक कर लीजिए। इसके बाद पैसा निकालेगा। इसके बाद वीर बहादुर ने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डालकर बैलेंस चेक किया। जैसे ही कार्ड मशीन से बाहर निकला, वहां मौजूद युवक एटीएम कार्ड बदल कर भागने लगा। इसी बीच वीर बहादुर यादव ने शोर मचाते हुए युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जब लोगों ने पकड़े गए युवक की जेब को चेक किया तो उसके पास से कई एटीएम कार्ड मिले। इस दौरान लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed