फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People being deprived of schemes due to lack of awareness

Ballia News: जागरूकता के अभाव में योजनाओं से वंचित हो रहे लोग

Wed, 24 May 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
People being deprived of schemes due to lack of awareness
नगरा। कांग्रेस व कम्युनिस्ट की सरकारों ने राजभर समाज के पूर्वजों के इतिहास को दबा कर नाइंसाफी की है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजभर समाज के मान सम्मान की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। उक्त विचार सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नरहीं, ढेंकवारी, निगहुआ, गजियापुर ग्रामपंचायतों में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विज्ञापन

कहा कि योजनाओं का लाभ पाने के लिए श्रम कार्ड बनवाना जरूरी है। जागरुकता के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 25 करोड़ की आबादी वाले उप्र में 27 लाख युवाओं ने ही सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इसका कारण चेतना का अभाव है। अब तो सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड युवाओं को ही सरकारी नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

बगैर नाम लिए ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि यह बलिया का दुर्भाग्य है कि राजभर समाज के हक को खाने वाले को हम नेता समझ बैठे हैं। उत्तर प्रदेश में महाराजा सुहेलदेव का सम्मान करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार कार्य कर रही है। कहा कि 24 मई को जनता इ़ंटर कालेज नगरा में महाराजा सुहेलदेव का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुहेलदेव के इतिहास को जानने के लिए आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अधिकाधिक लोगों के सहभागिता की आवश्यकता है। सर्वप्रथम ढेंकवारी की ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बुके और अंगवस्त्रम से मंत्री को सम्मानित किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा. विद्यालय ढेंकवारी के प्रबंधक केएम पांडेय ने स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम से अलंकृत किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री छट्ठू राम, पूर्व सांसद बब्बन राजभर आदि मौजूद रहे। आयोजक पूर्व प्रधान रामबिलास राजभर ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed