फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   "People are Brgla Modi '

‘लोगों को बरगला रही मोदी सरकार’

Sun, 10 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 10 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
"People are Brgla Modi '
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को कहा कि कालाधन वापस लाने और बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर केंद्र की सत्ता में आई मोदी सरकार ने एक साल पूरा होने के बाद भी वादे पूरे नहीं किए।  मोदी सरकार लोगाें को बरगला रही है।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर जगरन्नाथ सिंह आपातकालीन भवन और पोस्टमार्टम हाउस के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि अब शवों के पोस्टमार्टम के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब सारी सुविधाएं जिला अस्पताल कैंपस में मिलेगी। यहां शव, बिसरा रखने से लेकर अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान मंत्री ने जनपद वासियों को जिला अस्पताल और अन्य चिकित्सालयों में चिकित्सक, कर्मचारियों की कमी दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 बताया कि एक्स-रे प्लेट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश से सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों की रबी और खरीफ की फसल नष्ट हो गई, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से मुआवजा के नाम पर कुछ नहीं मिला। जबकि सूबे की सरकार किसानों को मुआवजा दे रही है। कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा शुरू करने दौरान केंद्र सरकार की ओर से धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई, क्योंकि एंबुलेंस पर समाजवादी लिखा  हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने बिजली के लिए कोयला मांगा, लेकिन उपलब्ध नहीं कराया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राममंगल यादव, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल, एसपी राजूबाबू सिंह, एडीएम केपी सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, सीएमओ डा. पीके सिंह, सीएमएस डा. पीएन नाडर,  सीएमएस डा. विमला सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी डा. रामविचार पांडेय एवं संचालन जमाल आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed