फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Penalty charged from open shops against standard

मानक के विपरीत खुली दुकानों से वसूला जुर्माना

Thu, 06 Aug 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Penalty charged from open shops against standard
नगर के शहीद पार्क चौक में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए नियम के विरूद्ध दुकान खोलने पर जुर्माना लगा - फोटो : BALLIA
बलिया। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली टीम ने शहर में भ्रमण कर दुकानों के खोलने के रोस्टर का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान कई दुकानें मानक के विपरीत खुली हुई मिली, जिनसे जुर्माना वसूली की भी करवाई हुई। गुरुवार को नगरपालिका की टीम के साथ गए सिटी मजिस्ट्रेट ने करीब 60 हजार से ऊपर जुर्माने के रूप में वसूले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश का अनुपालन कराने के लिए टीम जैसे ही शहर में निकली, चारों तरफ हड़कंप मच गया। जब जुर्माना वसूलने की कार्रवाई होने लगी तो कुछ दुकानदारों ने दाएं और बाएं के बीच भ्रम पैदा करने की भी कोशिश की। उनको जिलाधिकारी का आदेश दिखाया गया, जिसमें साफ था कि शहर चौक से निकलने वाले हर रोड पर दाएं और बाएं का निर्धाण किया गया है। इसके बाद दुकानदार चुप हुए और टीम ने मानक के विपरीत खुली दुकानों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की। बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह ने बुधवार की शाम को ही अपना कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed