Ballia News: कड़ी सुरक्षा के बीच पीठाधीश्वर मौनी बाबा को दी गई समाधि, सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे शिष्य
बलिया जिले में सैकड़ों शिष्यों की मौजूदगी में पीठाधीश्वर मौनी बाबा को समाधि दी गई। मौनी बाबा के शिष्य उड़िया बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरा के अनुसार अंतिम विदाई दी।
विस्तार
अद्वैत शिवशक्ति धाम व श्रीवनखंडी नाथ मठ डूहा के पीठाधीश्वर स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी "मौनी बाबा" के पार्थिव शरीर को सोमवार की सुबह समाधि दी गई। उनके अंतिम दर्शन को भक्तों को लंबी कतार लगी रही। उधर, भक्तों के उमड़े हुजूम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस पर रोक लगा दी। हालांकि समाधि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भक्तों को समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाने की छूट दे गई, जो घंटों चलता रहा।
इसके पूर्व बाबा का पार्थिव शरीर लखनऊ से एंबुलेंस से सोमावर की सुबह 3:42 पर परमधाम पहुंचा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुबह 8:30 बजे तक अंतिम दर्शन को रखा गया था। उसके बाद वैदिक विधान संपन्न करने के लिए दर्शन की प्रक्रिया रोक दी गई। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया गया था। इससे चलते भक्तों को परमधाम पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सीडीओ ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा के अलावा भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे। उधर मौनी बाबा के गोलोकवासी होने से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा रहा। क्षेत्र के ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंद रही।
अर्पित की श्रद्धांजलि
अद्वैत शिव शक्ति परमधाम डूहा के प्रांगण में ब्रह्मलीन मौनी बाबा के अंतिम दर्शन के लिए राजनीतिक दल के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी, ज्ञान कुंज एकेडमी के प्रबंधक डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह, प्रधानाचार्य सुधा पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामबचन यादव, भाजपा नेता अरविंद कुमार राय, पिंटू सिंह, सुरेश सिंह, विश्राम यादव, छोटक चौधरी, आकाश तिवारी, क्षितिज प्रताप सिंह, हरिभगवान चौबे, गुड्डू सिंह, डब्लू सिंह, सुभाष दुबे, ओमकार मिश्र, रमेश सोनी, आदि ने पहुँच श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.