फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Payment of pending salary of employment servants

रोजगार सेवकों के लंबित वेतन का हुआ भुगतान

Wed, 13 May 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Payment of pending salary of employment servants
बलिया। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बताया कि उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित वेतन का भुगतान कर दिया है। उन्होंने इसका शुभारंभ लखनऊ स्थित अपने आवास से ऑनलाइन बटन दबाकर किया। अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में राज्यमंत्री ने बताया कि विभाग की ओर से सीएम केयर फंड में 3700000 (तीन करोड़ सत्तर लाख) रुपये दिया गया है। इसका प्रतीकात्मक चेक उन्होंने सीएम के आवास पर पहुंचकर दिया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि सीएम श्रमिकों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। गांवों में ही उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। मनरेगा के संचालन में ग्राम रोजगार सेवकों की अहम भूमिका है। दूसरे प्रांत से आने वाले श्रमिकों के रोजगार सृजन की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत प्रतिदिन 20 लाख रोजगार दिए जा रहे हैं। सरकार का जोर जनपद में फूलों से इत्र व धूप बनाने के उद्योग को प्रोत्साहित करने पर है। स्कूलों में छात्रों को ड्रेस आदि बनाने में भी आजीविका मिशन कारगर हो सकता है। इस तरह गांव स्तर पर रोजगार के सृजन की तैयारी है। उन्होंने कहा कि सीएम की पहल से काफी दिनों से चली आ रही ग्राम रोजगार सेवकों की समस्या का निदान हो गया है। इससे रोजगार सेवकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed