फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pawan X. In April, Sabarmati Ex. Seats full till May

Ballia News: पवन एक्स. में अप्रैल, साबरमती एक्स. में मई तक सीटें फुल

Sun, 05 Apr 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pawan X. In April, Sabarmati Ex. Seats full till May
बैरिया। जयनगर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली अप और डाउन पवन एक्सप्रेस (11061-62) में अप्रैल में लंबी वेटिंग और मई में सभी कोचों में नो रूम दिखा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह से दरभंगा से चलकर अहमदाबाद तक जाने वाली अप और डाउन साबरमती एक्सप्रेस (19165-66) में लंबी वेटिंग है। मई में नो रूम दिखा रहा है। उसी तरह अप और डाउन ताप्ती गंगा, स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट आदि की स्थिति है। गर्मी की छुट्टियों का सीजन शुरू होने से पहले ही ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हालत यह है कि दिल्ली, मुंबई जाने वाली अधिकरत ट्रेनों में अगले 60 दिन के लिए सीटें फुल हो गई हैं। सबसे अधिक दबाव वैष्णो देवी, मुंबई, दिल्ली व चेन्नई रूट की ट्रेनों पर देखा जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार व बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सीट मिलना मुश्किल हो गया है। यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए काफी पहले से प्रयास करना पड़ रहा है। फिर भी उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। रेलवे आरक्षण काउंटर ऑनलाइन बुकिंग में सुबह आठ बजे जैसे ही 60 दिन बाद की बुकिंग शुरू होती है। लोग तुरंत टिकट करने में जुट जाते हैं। कुछ ही घंटे में अधिकांश सीटें बुक हो जा रही हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को वेटिंग का टिकट लेना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि वह शुरुआती वेटिंग के सहारे टिकट ले रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यात्रा तिथि तक उनका टिकट कंफर्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बढ़ती मांग के चलते वेटिंग क्लियर होना भी मुश्किल लग रहा है। यात्रियों की मांग है कि छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं या स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की जाए। ताकि यात्रियों को सुगमता से यात्रा करने में सहूलियत मिल सके। सुरेमनपुर के वाणिज्य अधीक्षक पंकज सिंह ने पूछने पर बताया कि फिलहाल यात्रियों को यात्रा का योजना बनाने से पहले टिकट करा लेना चाहिए। क्योंकि छुट्टियों के दौरान टिकट कंफर्म होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed