{"_id":"5ee44a7cf916cf569a0f330f","slug":"pawan-express-will-go-to-ballia-via-indara-next-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें...एक सप्ताह गाजीपुर नहीं इंदारा होते हुए बलिया जाएगी पवन एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें...एक सप्ताह गाजीपुर नहीं इंदारा होते हुए बलिया जाएगी पवन एक्सप्रेस
Sat, 13 Jun 2020 09:09 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:09 AM IST
सार
- दरभंगा से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सात दिन इंदारा होते हुए वाराणसी जाएगी।
- औडिहार-छपरा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नन्दगंज स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉक कार्य एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य किया जाना है।
- इसी कार्य के कारण 12 जून से 17 जून तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर दरभंगा को जाने वाली पवन एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
Train
- फोटो : File Photo
विस्तार
लॉकडाउन के दौरान देशभर में ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई थीं। लगातार लगभग दो महीने के लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इसमें दरभंगा से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस को भी चलाया गया था, लेकिन नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से लगभग सात दिन यह ट्रेन गाजीपुर की बजाय इंदारा होते हुए फेफना जाएगी।
यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिवीजन की ओर से दी गई है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार औडिहार-छपरा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नन्दगंज स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉक कार्य एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य किया जाना है।
इसके अंतर्गत नंदगंज स्टेशन पर 13 जून से 15 जून तक (कांटा) पॉइंट्स मशीन बदलाव कार्य, 16 जून से 17 जून को पॉइंट्स डिस्मेंटलिंग (कांटा मशीन हटाने) का कार्य एवं 18 जून को टेस्टिंग के लिए डिस्कनेक्शन लिया जाना है। उक्त सभी कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
नन्दगंज स्टेशन पर प्री नानइन्टरलॉक कार्य के कारण 12 जून से 17 जून तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर दरभंगा को जाने वाली गाड़ी सं-01061 पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औडिहार-गाजीपुर सिटी-फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औडिहार-इन्दरा-फेफना होकर चलेगी।