फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pawan became the winner of Young India Run Cross Country

Ballia News: यंग इंडिया रन क्रास कंट्री के विजेता बने पवन

Fri, 13 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Pawan became the winner of Young India Run Cross Country
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा दिवस पर आयोजित यंग इंडिया रन क्रास कंट्री प्रतियोगिता के विजेता पवन राजभर बने। उन्हें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने ट्राफी और 5100 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर राजपाल यादव को 2100 और तृतीय स्थान 1100 का पुरस्कार जयप्रकाश राजभर को मिला।
विज्ञापन

दयाशंकर सिंह ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से पूरे देश में भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा दिवस मना रहा है। प्रदेश महामंत्री दीपक मल्ल ने कहा कि हम सभी युवा भारत को एक साथ मिलकर विश्व में अग्रणी देश बनाने को संकल्पित है। जयप्रकाश साहू जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा आदि ने भी युवाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के पूर्व वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम गेट से लगभग 200 धावकों को दयाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री यंग इंडिया रन का प्रारंभ किया। दौड़ जीराबस्ती पराग डेयरी होते हुए वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में समाप्त हुई। गुड्डू राय, अरुण सिंह बंटू राजेश गुप्ता, अभिषेक सोनी, धीरेंद्र पुरुषोत्तम, मयंक शेखर तिवारी, यशजीत सिंह, अविनाश सिंह, पुर्णेंदू सिंह, सुधीर मौर्य, अविनाश चंचल, सेतुनाथ सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, वेदप्रकाश, विश्वजीत तिवारी, आशुतोष तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल ने किया। उपेंद्र सिंह व प्रशांत श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजयुमो ने संयुक्त रूप से संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 ने कराया रजिस्ट्रेशन
बलिया। प्रतियोगिता में 200 धावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया और प्रतिभाग किया। चतुर्थ स्थान अवनीश यादव, पंचम स्थान सोनू राजभर, छठा स्थान शुलभचन्द्र, सातवें स्थान पर बृजेश साहनी, आठवें स्थान पर साहब सिंह, नौवें स्थान पर प्रशांत साहनी, दसवें स्थान पर अनुभव यादव, 11वें स्थान पर सोनू चौहान रहे। स्टेडियम प्रशिक्षक अजय साहू, अजयराज सिंह, मारुति नंदन राय, रोहित भारद्वाज तथा उपेंद्र सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। युवा दिवस पर बलिया की होनहार राष्ट्रीय महिला पहलवान सुरभि सिंह को दयाशंकर सिंह ने सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय धावक नगवा निवासी अनिल यादव को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed