फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   patrakaron ne nikala julus

पत्रकारों ने जुलूस निकाल किया विरोध मार्च

Mon, 16 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 16 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
patrakaron ne nikala julus
बिहार के सिवान जनपद में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ को गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में तथा मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक देने जाते जनपद के पत्रकारबंधु।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले जिले के पत्रकारों ने सिवान जिले में एक समाचार पत्र के ब्यूरो प्रभारी राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में सोमवार को विरोध मार्च निकाला। नगर भ्रमण के उपरांत विकास भवन पहुंचकर अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की गई है।
विज्ञापन



ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अलग-अलग राज्यों में 24 घंटे के अंदर पत्रकारों के साथ कई घटनाएं की हुईं। सिवान में पत्रकार की हत्या के बाद झारखंड के इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े पत्रकार इंद्रदेव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


देश भर में पिछले साल छह पत्रकारों की हत्या और 120 से अधिक घटनाएं हो चुकी है। मांग किया कि पत्रकारों के परिजनों को 50-50 मुआवजा तथा सरकारी नौकरी दिलाई जाए। हत्या की प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। पत्रकारों के सुरक्षा के लिए कें द्र सरकार सुरक्षा कानून बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना होने की दशा में पत्रकारों के आश्रितों को राहत दिलाई जाए। समाचार संकलन में बाधा डालने के मामले में केंद्र सरकार नया प्रभावी कानून बनाए। इस मौके पर अनूप हेमकर, अखिलेश सिन्हा, सुधीर ओझा, गिरीश तिवारी, दयाशंकर गुप्ता, श्यामप्रकाश शर्मा, रोशन जायसवाल, अरविंद गुप्ता, सुधीर तिवारी, धनंजय तिवारी, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, विक्की, राजेश ओझा, शशिकांत ओझा, करुणा सिंधु, अजय भारती, श्रवण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed