फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patna defeated Deoria in the title match.

Ballia News: खिताबी मुकाबले में पटना ने देवरिया को दी मात

Sun, 01 Feb 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Patna defeated Deoria in the title match.
नरही। महर्षि मूल बाबा राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में पटना ने देवरिया को 25-18,19-25, 25-22 से मात दी। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान अनूप राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पटना के विशाल को मिला। शनिवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज, सोहांव के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देर शाम दूधिया रोशनी में खेला गया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पटना ने शेरपुर को 25-23, 22-25, 25-21 से एवं दूसरे सेमीफाइनल में देवरिया ने सिगरा को 25-18, 17-25, 25-21 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। निर्णायक की भूमिका हरिशंकर राय, मनीष एवं राणा सिंह ने निभाई। कमेंट्री अवनीश राय, अमरेंद्र राय एवं सर्वेश राय ने किया। इस दौरान जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय, गिरिजा राय, ओमप्रकाश राय, विपिन राय, प्रेमानंद राय, दिनेश राय, मंजूर अली एवं सर्वेश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed