फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patients with increasing dengue symptoms, rescue operation on paper

बढ़ रहे डेंगू लक्षण वाले मरीज, कागजों पर चल रहा बचाव का अभियान

Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Patients with increasing dengue symptoms, rescue operation on paper
बलिया। जिले में लगातार डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग कागजों में ही बचाव अभियान चला रहा है। अब तक जनपद में 65 डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं वायरल प्रभावित भी काफी हैं। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार लगी हुई है।
विज्ञापन

जिले में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग कागजों में ही बचाव अभियान छेड़ रखा है। अब तक कुल 65 मरीज मिल चुके हैं। जिस तरह डेंगू के केस बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि संदिग्ध मरीजों की निजी अस्पतालों में लाइनें लगी हैं। जिनकी बुखार में प्लेटलेट्स घट रही हैं।
विज्ञापन

लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान कागजों में ही चलता नजर आ रहा है। जिले में शनिवार को डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला। शुक्रवार को चार और मरीज चिह्नित हुए थे। इसमें दो शहर और दो देहात क्षेत्र के मरीज है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में प्लेटनेस चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों में और भी भय बना हुआ है। शुक्रवार को सर्वे टीम ने शहर के बहेरी और काजीपुरा तथा चितबड़ागांव बेरुआरबारी ब्लॉक के जयनगर में मिलें डेंगू के मरीजों को आवश्यक दवा किट उपलब्ध कराई। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार अपने टीम के साथ चिह्नित स्थानों डेंगू निरोधक दवा का छिड़काव कराया। साथ ही लोगों को घर के आस-पास जल जमाव नहीं होने देने, घर के बर्तनों में पानी नहीं रखने के साथ ही हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही बुखार लगातार तीन दिन रहने पर अविलम्ब चिकत्सिक से सम्पर्क कर चेकअप कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed