फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Path Movement: Volunteers march in uniform

पथ संचलन : गणवेश में स्वयंसेवकों ने की कदमताल

Fri, 07 Apr 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Path Movement: Volunteers march in uniform
बेल्थरारोड। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 97वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जीएमएएम इंटर कॉलेज के मैदान से आरएसएस के विभिन्न शाखाओं द्वारा पथ संचलन निकाला गया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर रेलवे चौराहा, यूनाइटेड क्लब, चरण सिंह त्रिमुहानी, बस स्टेशन आदि विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर गंतव्य पर समाप्त हुआ। बौद्धिक सत्र में गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने भारतीय धर्म और संस्कृति की विस्तृत विवेचना की।
विज्ञापन


उन्होंने देश की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने देश की संस्कृति को बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया। चैत्र प्रतिपदा को भारत में नव वर्ष शुरू होता है, जबकि अंग्रेजों ने जनवरी को साल का पहला महीना बनाया। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता से काल गणना कर समय चक्र का निर्धारण किया, किंतु विदेशियों ने देश की बौद्धिक व सांस्कृतिक विरासत को मिटाने का कुत्सित प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथ संचलन में ध्वज वाहिनी घोष और घोष दंड शामिल रहे, जिसमें पूर्ण गणवेश में आरएसएस के स्वयंसेवक बैंड बाजा के साथ कदमताल मिलाते हुए हाथों में दंड लिए चल रहे थे। इसमें जिला प्रचारक आलोक गिरि, नगर प्रचारक नवीन जी, धनंजय कन्नौजिया, दिनेश कुमार गुप्त आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed