फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patchwork of bad routes will be done at a cost of 1.25 crore

सवा करोड़ की लागत से होगा खराब मार्गों का पैचवर्क

Tue, 31 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patchwork of bad routes will be done at a cost of 1.25 crore
बलिया। शासन ने जनपद की खराब मार्गों पर आवागमन सुगम करने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में पैच वर्क के लिए लगभग 1.25 करोड़ की धनराशि जारी की है। धनराशि मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी के दोनों खंडों की ओर से कार्य भी शुरू करा दिया गया है। स्टेट हाईवे, एमडीआर और ओडीआर मार्गों के साथ ही ग्रामीण मार्गों का पैच वर्क का काम धनराशि मिलने के बाद शुरू भी कर दिया गया है। बरसात से पहले कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा रखी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रतिवर्ष सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर निर्देश और बजट जारी किए जाते हैं, लेकिन योजना धरातल पर पूरी तरीके से नहीं उतर पाती है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी सड़कों की मरम्मत के लिए सितंबर से नवंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। कार्य पूरा नहीं होने पर इसी समय सीमा भी बढ़ाई गई अलग-अलग विभागों की ओर से 247.577 किमी की कुल 199 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए चिह्नित किया गया था, लेकिन सड़के गड्ढामुक्त नहीं हो पाई थी। कई सड़कों की गड्ढा मुक्ति के लिए पैच की सफाई तो की गई थी, लेकिन बजट का अभाव बता काम को रोक दिया गया था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। आलम यह था कि शहर से लेकर गांव तक सड़कें बदहाल पड़ी हैं। अब शासन की ओर से एक बार फिर गड्ढा मुक्ति के लिए बजट जारी किया गया है। विभागों की ओर से कार्य बी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बरसात से पहले पूरा करना होगा कार्य
बलिया। ग्रामीण सड़कों की पैच मरम्मत के लिए प्रांतीय खंड को 28.09 लाख और निर्माण खंड को 22.12 लाख की धनराशि दी गई है। इसी तरीके से स्टेट हाईवे, ओडीआर और एमडीआर सड़कों के लिए प्रांतीय खंड को 52.15 लाख तथा निर्माण खंड को 22.98 लाख की धनराशि दी गई है। प्रांतीय खंड के एक्सईएन जितेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग 43 किमी लंबे गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग स्टेट हाईवे के 25 किमी के हिस्से की गड्ढामुक्ति लगभग 25 लाख की लागत से की जाएगी। इसके साथ ही 122 किमी लंबे 66 ग्रामीण मागों की गड्ढामुक्ति का कार्य किया जाना है। एक्सईएन निर्माण खंड एसके सिंह ने बताया कि निर्माण खंड की ओर से भी सड़कों की सूची बनाई गई है। पैकवर्क का कार्य शुरू भी कर दिया गया है। निर्धारित समय में इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed