{"_id":"621d10e3ee6ff472ef68e161","slug":"passengers-worried-due-to-route-diversion-due-to-prime-minister-s-program-ballia-news-vns641006430","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रुट डायवर्जन से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रुट डायवर्जन से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एनएच 31 पर रुट डायवर्ट कर दिया था। माल्देपुर मोड़ से चलने वाले यात्री वाहनों को वैना के पास ही रोक दिया गया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
माल्देपुर मोड़ से रसड़ा, चितबड़ागांव, भरौली, बक्सर आदि स्थानों के लिए प्राइवेट यात्री वाहनों का संचालन किया जाता है। सोमवार को माल्देपुर के पास हैबतपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा को देखते हुए प्रशासन की ओर से इन वाहनों को माल्देपुर से सात किलोमीटर दूर वैना में रोक दिया गया था। इसके अलावा अन्य वाहनों को वैना से शहर में आने-जाने की व्यवस्था की गई थी। लोगों को एक तो पूरी जानकारी नहीं थी और ई-रिक्शा चालक भी यात्रियों को माल्देपुर ले जाकर छोड़ देते रहे। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूरे दिन बनी रही जाम की स्थिति
माल्देपुर मोड़ के पास हैबतपुर में पीएम के कार्यक्रम के चलते एनएच 31 पर कमोवेश पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। पीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस के अलावा जिले के अलग-अलग स्थानों से लोगों के आने का दौर सुबह 10 बजे से शुरु हो गया। आलम यह रहा कि वाहनों की आवाजाही के कारण नगर के चित्तू पांडेय चौराहा से लेकर माल्देपुर के बीच रुक-रुक जाम लगता रहा। इसी तरह कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अचानक निकली भीड़ के कारण माल्देपुर मोड़ से लेकर बहेरी तक घंटो जाम से लोग जूझते रहे। हालांकि भीड़ को देखते प्रशासन भी अलर्ट रहा जाम को समाप्त कराने में जुटा रहा।
विज्ञापन
तेज धूप लोगों को करती रही परेशान, पेड़ों की आड़ में खड़े रहे लोग
प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग पहुंचे थे। लेकिन दोपहर में तेज धूप होने के कारण लोग धूप से परेशान हो गए और पेड़ों की आड़ में पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल से नजदीक एनएच 31 से हैबतपुर जाने वाले मार्ग पर पेड़ों के कारण छाया होने से लोग सड़कों पर खड़ा होकर प्रधानमंत्री का भाषण सुनते रहे। इसके चलते इस मार्ग पर आवाजाही भी प्रभावित रही।